{"_id":"5b6604654f1c1bac7d8b667c","slug":"11533412453-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनौली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिनौली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
दाहा बरनावा मार्ग एसडीएम के आदेश पर तीन दिन पहले तहसीलदार बड़ौत ने थाना पुलिस को साथ लेकर राशन के चावलों से भरा एक ट्रक पकड़ा था। पकड़े चावल के लिए डीएम ने पांच सदस्य टीम बनाकर जांच कराई। जांच के बाद डीएम ने थाना बिनौली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
तीन दिन पहले दाहा बरनावा मार्ग पर तहसीलदार बड़ौत मांगेराम चौहान ने थाना पुलिस को साथ में लेकर उधर से जा रहे सरकारी राशन के चावलों से भरे एक ट्रक को पकड़ा, इसमें 311 कट्टे चावल के थे। ट्रक में सवार मजदूर पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने पकड़े गए चावलों से भरे ट्रक को कब्जे में लेकर बरनावा पुलिस चौकी पर खड़ा कर दिया। तहसीलदार ने पकड़े चावल की रिपोर्ट एसडीएम बड़ौत और जिलाधिकारी को दी। जिलाधिकारी ने पांच सदस्य टीम गठित कर पकड़े सरकारी चावलों की जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए। टीम में नायब तहसीलदार बड़ौत मोहमद नसीम, एस एम आई बिनौली सुमन चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सूर्य पाठक, सचिव मंडी समिति ओमकार सिंह, पूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल ने मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी। जिलाधिकारी ने टीम की जांच रिपोर्ट के अनुसार चावल की कालाबाजारी मान मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। पूर्ति निरीक्षक बड़ौत राहुल पटेल ने सुनील कुमार सरधना (मेरठ), ट्रक मालिक मनोज कैराना और ट्रक चालक दीपक निवासी शामली सहित चार के खिलाफ थाना बिनौली पर सरकारी राशन की कालाबाजारी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया।