{"_id":"5b3fc7f14f1c1b07278b5013","slug":"11530906609-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोईस में दो समुदाय के युवकों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोईस में दो समुदाय के युवकों में मारपीट
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो समुदाय के युवकों में मारपीट
अमीनगर सराय। पोईस गांव में दो समुदाय के युवकों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर मारपीट हुई। झगड़े में दोनों युवक घायल हुए है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। घायलों ने सिंघावली अहीर थाने में तहरीर दी है। पोइस गांव निवासी दिपांशु और महताब दिल्ली में दूध सप्लाई का काम करते हैं। शुक्रवार को दिल्ली से लौटते समय दोनों के बीच कहासुनी हो गई। दिपांशु ने महताब की पिटाई कर दी। यहां तो मामला शांत हो गई। जब दिपांशु गांव पहुंचा तो महताब पक्ष के लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की। जिसमें दोनों युवक घायल हुए है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सूचना पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। दोनों युवकों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ओमवीर गुप्ता ने बताया मामूली झगड़ा हुआ है। गांव में कोई तनाव नहीं है।