{"_id":"5aecb1194f1c1b54098b80af","slug":"11525461273-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति सहित दो लोगों से नगदी, जेवरात लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति सहित दो लोगों से नगदी, जेवरात लूटे
Updated Sat, 05 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
दंपति सहित दो लोगों से नगदी, जेवरात लूटे
चांदीनगर/रमाला। रटौल और किशनपुर बराल में बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने दंपति समेत दो लोगों से हजारों की नगदी और जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। लूट का शिकार हुए लोगों ने थानों में तहरीर दी है।
दिल्ली के भजनपुरा निवासी राजेश कुमार राज मिस्त्री का काम करता है। वह साइकिल पर सवार होकर किसी काम से रटौल आया हुआ था। बृहस्पतिवार शाम लगभग साढ़े सात बजे रटौल की पूर्वी यमुना नहर के रास्ते जब वह घर लौट रहा था तो मोती की पुलिया के पास चार नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया और चार हजार रुपये की नगदी और कीमती सामान लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में उसने रटौल चौकी पर तहरीर दी है। रटौल क्षेत्र में बढ़ रही लूट और चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है।
उधर, लूट की दूसरी घटना रमाला क्षेत्र के किशनपुर बराल में हुई। बूढ़पुर गांव निवासी कोमल अपने पत्नी अंजली को बाइक पर सरूरपुर गांव में दवाई दिलाने आया था। बृहस्पतिवार शाम जब वापस लौट रहे थे तो किशनपुर बराल में ईंट भट्ठे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उनसे सोने-चांदी के जेवरात और 500 रुपये की नगदी लूट ली। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। कोमल ने रमाला थाने पर तहरीर दी है।