{"_id":"5aeb62634f1c1bc03d8b66d9","slug":"11525375587-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े प्रधान, लेखपाल और शिक्षक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन दहाड़े प्रधान, लेखपाल और शिक्षक को लूटा
Updated Fri, 04 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोतवाली क्षेत्र में दिन दहाड़े हुई लूटपाट की तीन वारदातों से लोगों में दहशत फैल गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने गांव बली के प्रधान, लेखपाल और शिक्षक से हजारों की नगदी और मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर प्रधान को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगेे। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी।
बली गांव के प्रधान भोपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने अग्रवाल मंडी टटीरी में गेहूं बेचे थे। बृहस्पतिवार को वे गेहूं के रुपये लेने टटीरी आए थे। दोपहर डेढ़ बजे के लगभग रुपये लेकर बाइक से गांव वापस लौट रहे थे। जब वे बली गेट और फार्म हाउस के बीच पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए और उन्होंने टक्कर मारकर उनकी बाइक गिरा दी। बदमाशों ने उनसे 66900 रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर डंडा मारकर प्रधान को घायल कर दिया। बदमाश उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इसके बाद इन्ही बाइक सवार तीनों बदमाशों ने ब्राह्मण पुट्ठी-बाघू मार्ग पर लेखपाल महकार के साथ लूटपाट की। बदमाश लेखपाल से 500 रुपये की नगदी और मोबाइल लूट ले गए। इसके बाद गठिना गांव निवासी शिक्षक से हजारों की नगदी लूटकर ले गए। शिक्षक का नाम पता नहीं लग सका। कोतवाली क्षेत्र में दिन दहाड़े लगातार हुई तीन लूटपाट से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे । इस संबंध में बली प्रधान भोपाल सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी । पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
एक माह में पांच लूटपाट की वारदात
बागपत। कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने पिछले से एक माह से आतंक मचा रखा है। एक माह में पांच लूट की वारदात कर चुके हैं। अप्रैल माह में नौरोजपुर गांव में व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए थे। इसके कुछ दिन बाद नौरोजपुर प्रधान के भाई और भट्ठा कारोबारी से 1.90 लाख की लूट की थी और बृहस्पतिवार को लूटपाट की तीन वारदातों को अंजाम दे दिया। आए दिन हो रही लूटपाट की वारदातों के कारण क्षेत्रवासियों में दहशत है। बेखौफ बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग जाते है, लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम हो रही है। पुलिस एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है।