फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दो आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

दो आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Mon, 26 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
दो आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
रमाला (बागपत)।
विज्ञापन

दो माह पहले रमाला में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के मकानों की कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस ने गांव में मुनादी कराकर आरोपियों के घर कुर्की के नोटिस चस्पा किए हैं।

23 जनवरी को रमाला गांव में शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर कुछ युवकों में विवाद हो गया । इस विवाद को लेकर विपिन निवासी रमाल के मकान पर अक्षय उर्फ सोनू पुत्र राजवीर व सन्नी पुत्र किरण पाल ने तमंचों से अंधाधुंध फायरिंग की। विपिन गोली लगने से घायल हो गया। इस मामले में घायल ने दोनों युवकों के खिलाफ रमाला थाने पर धारा 307 में रिपोर्ट दर्ज कराई । इस मामले में दोनों आरोपी तभी से ही फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के काफी प्रयास किए, लेकिन दोनों हत्थे नहीं चढ़े। दोनों आरोपी न्यायालय में भी पेश नहीं हो रहे हैं। न्यायालय ने दोनों के घरों की कुर्की के आदेश जारी कर दिए हैं। रविवार को एसएसआई जगदीश प्रसाद ने रमाला गांव में मुनादी कराकर दोनों आरोपियों के घर पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए। उन्होंने बताया कि यदि समय अवधि में आरोप न्यायालय में पेश नहीं हुए तो उनके घरों की कुर्की कर ली जाएगी।
विज्ञापन


नीलामी 28 को
रमाला। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 28 मार्च को थाने में खड़े पुराने वाहनों की नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed