{"_id":"5aaac7f24f1c1bc1758b5b1d","slug":"11521141746-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद करने के लिए आगे आए ग्रामीण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदद करने के लिए आगे आए ग्रामीण
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। स्कूल में हादसे के बाद मदद के लिए आसपास के घरों के ग्रामीण मदद के लिए आए। शिक्षिका ममता देवी, आंगनबाड़ी केंद्र की संचालक विनोद कुमारी सबसे पहले पहुंची और बच्चों को मलबे से निकालना शुरू किया। इसके बाद मोहल्ले के ही रवि और सित पाल समेत सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचकर मदद की। गांव के ही डा.ॅ रामपाल ने बच्चों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर घायल बच्चों को रेफर कर दिया।
एक ही परिवार के पांच बच्चे दब गए
दोघट। दाहा निवासी इकबाल और अफजाल सगे भाई हैं। इकबाल का बेटा शाद, सायान और आयान, जबकि अफजाल के बेटे रिहान और सुभान मलबे में दब गए। इनके परिवार की महिलाएं भी मौके पर पहुंची। मलबे में दबे तीन साल के शाद और पांच साल के सुभान की हालत गंभीर है। अन्य बच्चों को छुट्टी मिल गई है। शिक्षिका ममता ने बताया कि सभी बच्चों की उम्र पांच से आठ साल के बीच की है।