फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सात माह से लापता है मां-बेटे की हत्या का आरोप

सात माह से लापता है मां-बेटे की हत्या का आरोप

Fri, 02 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सात माह से लापता है मां-बेटे की हत्या का आरोप
बागपत।
विज्ञापन

सात माह से लापता महिला व उसके बच्चे की बरामदगी की मांग को लेकर परिजन एसपी बागपत से मिले। उन्होंने महिला के पति व ननदोई पर ही उनका अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है। एसपी ने उन्हें जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बड़ौत निवासी सुनील कुमार जैन ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बेटी मनीषा की शादी सात साल पूर्व दीपक जैन पुत्र धनकुमार जैन निवासी कैराना जनपद शामली के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक ठाक चला, लेकिन 7-8 माह पूर्व पति-पत्नी में विवाद रहने लगा था। दीपक उसके साथ मारपीट करता था। सात माह पूर्व दीपक ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। विवाद बढ़ता गया, इसी बीच मनीषा का ननदोई उसे व उसके बेटे उचित जैन को ससुराल से यह कहकर अपने साथ ले आया कि वह विवाद को निपटा देगा। उसने दोनों को बड़ौत के एक होटल में एक सप्ताह तक अपने संरक्षण में रखा। मायके वालों को पता लगा तो वे अपनी बेटी से मिलने पहुंचे, लेकिन उनसे मिलने नहीं दिया। इसके बाद उनकी बेटी व धेवता का कोई पता नहीं लगा। उन्होंने महिला के पति व ननदोई पर उनका अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताई है। एसपी ने उन्हें जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed