{"_id":"5a26f43a4f1c1bf4688bf789","slug":"11512502330-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इदरीशपुर में बारातियों में संघर्ष, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इदरीशपुर में बारातियों में संघर्ष, सात घायल
Updated Wed, 06 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। इदरीशपुर गांव में शादी के दौरान शराब पीकर हुए विवाद में सोमवार की देर रात दो पक्षों में पथराव, धारदार हथियार व लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
इदरीशपुर गांव से सोमवार को काठा-मऊ गांव में एक बारात गई । जब बारात रात को लौट आई तो शराब पीकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर पथराव, लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने लगे, इससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची तो लड़ रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने घायलों को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों में एक पक्ष के सुनील और अनिल पुत्र उदयवीर, मिंटू और दीपक पुत्र जगवीर और दूसरे पक्ष के संजीव और राजीव पुत्र महेंद्र, केवल औसिक्का गांव के रहने वाले हैं। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी । इस वारदात के बाद गांव में दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।