{"_id":"5a1c69634f1c1bc5758b58e1","slug":"11511811427-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमाम के हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इमाम के हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिल्ली से सहारनपुर जा रही ट्रेन की बोगी का दरवाजा बंद कर इमाम समेत चार लोगों से मारपीट करने के मामले में सोमवार शाम तक खाली हाथ है। हमलावरों को पकड़ने के लिए सिविल पुलिस और जीआरपी लगी हुई है। इसके लिए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली से बुधवार रात ट्रेन में लौटते समय चौहल्दा गांव की मस्जिद के इमाम गुलजार अहमद समेत चार लोगों के साथ अहैड़ा हाल्ट के पास मारपीट की गई थी। इस मामले में छह-सात अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसको लेकर ट्रेन यात्रियों में दहशत बनी हुई है। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस लगी है। इसके लिए ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ासपास के गांवों में पुलिस घूम रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। बड़ौत थाने के जीआरपी इंचार्ज सुखपाल सिंह का कहना है कि हमलावरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।