फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बूथ से मतपेटी लूटी तो लगेगी गोली

बूथ से मतपेटी लूटी तो लगेगी गोली

Tue, 28 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
बूथ से मतपेटी लूटी तो लगेगी गोली
बागपत। निकाय चुनाव के लिए रवाना होने से पहले पुलिस वालों को एसपी जय प्रकाश ने सोमवार को निर्देश दिए। उन्होंने कहा प्रत्येक पुलिस वाला लगन और ईमानदारी से ड्यूटी करें। यदि कोई चुनाव में गड़बड़ी करता है तो उससे सख्ती से पेश आए।
विज्ञापन

निकाय चुनाव जनपद में 29 नवंबर को होगा। इसकी पुलिस अफसरों ने पूरी तैयारी कर ली है। मंगलवार (आज) पुलिस पार्टी और अर्द्धसैनिक बल मतदान केंद्रों के लिए रवाना होगा। उससे पहले पुलिस लाइन में सोमवार को एसपी ने ब्रीफिंग की। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने कहा बाहरी जनपदों से आने वाली पुलिस बागपत की भौगोलिक स्थिति का अच्छी तरह से पता कर लें। चुनाव में प्रत्येक पुलिसवाला लगन और ईमानदारी से ड्यूटी करें। किसी भी प्रत्याशी का पक्ष न लें और न ही उनके यहां पर खानपान करें। मतदान केंद्र पर भीड़ न लगने दें। यदि कोई गड़बड़ी करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। यदि कोई बूथ पर मतपेटी लूटने की कोशिश करें तो उससे सख्ती से पेश आए। इस मौके पर एएसपी अजय कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, सीओ दिलीप सिंह और अर्द्धसैनिक बल के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन


बूथों पर तैनात होगा अर्धसैनिक बल
बागपत। चुनाव में बूथों पर पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बल तैनात रहेगा। अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के बूथों पर अतिरिक्त पुलिस तैनात रहेंगी। एसपी का कहना है कि चुनाव के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में लगाई फोर्स का ब्योरा
पद संख्या
एसपी - 1
एएसपी - 1
सीओ - 5
इंस्पेक्टर - 10
दारोगा - 176
कांस्टेबल - 949
होमगार्ड - 900
पीएसी- 2 कंपनी
अर्धसैनिक बल - 1 कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed