{"_id":"598f5deb4f1c1b51368b4bbe","slug":"11502567915-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी में ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीकरी में ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट/दाहा (बागपत)। कस्बा टीकरी में खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर भैंस की मौत हो गई। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा पीड़ित को मुआवजा दिया जाना चाहिए। एसडीओ सुधाकर और जेई रविंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गांव में नीचे रखे सभी ट्रांसफार्मरों की शीघ्र सुरक्षा व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि कोई हादसा न हो।
कस्बे के रहने वाले विनोद की भैंस करंट की चपेट में आकर मर गई। यहां पर नाराज लोगों ने निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कई साल से यह विद्युत ट्रांसफार्मर जमीन पर रखा हुए है। कई बार विद्युत ट्रांसफार्मर को यहां से हटवाने के लिए निगम के अधिकारियों को लिखित में शिकायत भी की, लेकिन इसे नहीं हटाया। उन्होंने कहा यदि पीड़ित को मुआवजा नहीं दिया तो धरना शुरू कर देंगे। इसमें जगवीर, सतवीर नेता, धीरज, विनोद, सत्यवीर मेंबर, मुन्नू, कृष्ण, महीपाल, ओमवीर, रामपाल आदि रहे।