{"_id":"5963d3064f1c1b4d228b4574","slug":"11499714310-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 घंटे नहीं उठने दिया पवन का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 घंटे नहीं उठने दिया पवन का शव
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 घंटे नहीं उठने दिया पवन का शव
खेकड़ा (बागपत)। सलावतपुर खेड़ी गांव के प्रधान अमरदीप के परिवार पर हुए फायरिंग के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उनको जेल भेज दिया। इस केस में हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक जगदीप ठाकुर समेत आठ आरोपी फरार चल रहे हैं। मृतक के परिजनों ने करीब 12 घंटे तक शव को नहीं उठने दिया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ग्राम प्रधान अमरदीप सिंह के परिवार से चुनावी रंजिश और रास्ते के विवाद को लेकर रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह ने अपने परिवार के साथ मिलकर फायरिंग कर दी थी। इसमें उनके भतीजे पवन (24) की गोली लगने से मौत हो गई थी। चाचा धर्मवीर, चचेरे भाई प्रवीन और सोनू गोली लगने से घायल हो गए थे। वहां पर बंधा हुआ बैल भी गोली लगने से घायल हो गया था। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक जगदीप ठाकुर, अधिवक्ता संदीप समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, उनके बेटे प्रमोद और भाई बाबूराम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाइसेंसी बंदूक बरामद की। उनको कोर्ट में पेश किया। वहां से आरोपियों को जेल भेजा। खेकड़ा थाना प्रभारी ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान ने बताया पवन का शव पोस्टमार्टम हाउस से देर रात ही घर में आ गया था। सोमवार दोपहर तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। उनकी मांग थी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार की आर्थिक मद्द हो, लेकिन वहां पर कोई भी प्रशासनिक अफसर नहीं पहुंचे। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार किया ।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान राजेंद्र ने कहा विपक्षी उनसे रंजिश रखते हैं। उनके भतीजे के साथ मारपीट की। उसे लेकर यह घटना हुई। जिस समय गोली पर था। उसको केस में गलत फंसाया गया है। ग्राम प्रधान अमरदीप सिंह के अनुसारघायल चाचा धर्मवीर सिंह, चचेरे भाई प्रवीन और सोनू का मेरठ अस्पताल में इलाज चल रहा है घटना के बाद से ही मृत के घर पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। विधायक योगेश धामा ने गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। घटना से परिवार के लोगों का बुरा हाल है।