फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मजदूरी मांगने पर भट्ठा मलिक ने दी गोली मारने की धमकी

मजदूरी मांगने पर भट्ठा मलिक ने दी गोली मारने की धमकी

Mon, 03 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
मजदूरी मांगने पर भट्ठा मलिक ने दी गोली मारने की धमकी
बागपत। काठा गांव के पास स्थित एक भट्ठा मालिक पर मजदूरी मांगने पर गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित मजदूरों ने कोतवाली पर पहुंचकर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बली गांव के लोकेंद्र, चंद्रपाल, मिंटू, देवेंद्र, कल्लू आदि का कहना है कि भट्ठा मालिक ने करीब छह माह पूर्व प्रति हजार ईंट के 510 रुपये देने का आश्वासन दिया था। उसके बाद भी भट्ठे पर परिवार सहित काम पर आए थे। पूरे सीजन भट्ठे पर काम किया, लेकिन अभी तक उसने हिसाब नहीं किया। मजदूरी के रुपये अभी तक नहीं दिए। आरोप है कि मजदूरी मांगी तो भट्ठा मालिक ने उनको गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित मजदूरों ने रविवार को कोतवाली पर पहुंचकर अपनी सुरक्षा और आरोपी भट्ठा मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक ने एसपी को फैक्स से भेजे शिकायत पत्र में बताया कि वह अपने परिवार के साथ पड़ोसी गांव में स्थित भट्ठे पर मजदूरी करता था। आरोप है कि भट्ठा मलिक ने उनको मजदूरी नहीं थी। जबरदस्ती वहां पर काम कराया गया। भट्ठे पर 30 जून को पूरे परिवार को बंधक बनाकर यातनाएं दीं और महिलाओं से छेड़छाड़ की। उसने अपने परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed