फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मायके रह रही पत्नी को लेने आए पति ने जान से मारने का प्रयास किया

मायके रह रही पत्नी को लेने आए पति ने जान से मारने का प्रयास किया

Mon, 19 Jun 2017 12:55 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
मायके रह रही पत्नी को लेने आए पति ने जान से मारने का प्रयास किया
बड़ौत (बागपत)। दहेज की मांग पूरी न होने पर मायके मेें रह रही पत्नी को लेने पति जब सुसराल पहुंचा तो उसने जाने से मना कर दिया। इस पर पति ने उसके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी पति को कोतवाली ले आई। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता गीता पुत्री हरेंद्र कांशीराम कालोनी बड़ौत की रहने वाली है। उसकी शादी छह वर्ष पूर्व विकास निवासी मवाना के साथ हुई थी। उसका पति गुजरात में एक कंपनी मेें काम करता है। दो दिन पूर्व वह गुजरात से अपनी सुसराल आया तो उसने अपनी पत्नी को ले जाने को कहा, लेकिन उसने जाने से मना कर दिया। क्योंकि, पहले से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते आ रहे हैं, हाल में उसके दो बच्चे हैं। शनिवार को उसका पति ससुराल में आया तो उसने जाने से मना कर दिया। इस पर पति ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। उसने इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पति को कोतवाली ले आयी। इस संबंध में गीता ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed