फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रठौड़ा में नमाजियों पर फेंकी कंकड़, तनाव

रठौड़ा में नमाजियों पर फेंकी कंकड़, तनाव

Tue, 13 Jun 2017 12:26 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
रठौड़ा में नमाजियों पर फेंकी कंकड़, तनाव
रठौड़ा में नमाजियों पर फेंकी कंकड़, तनाव
विज्ञापन


छपरौली (बागपत)। रठौड़ा गांव में नमाज पढ़ रहे लोगों पर दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने कंकड़ फेंकी। विरोध करने पर अशोभनीय टिप्पणी की। इससे वहां पर तनाव उत्पन्न हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको जेल भेज दिया गया है।
रठौड़ा निवासी अलीशेर ने पुलिस को बताया कि वह समाज के लोगों के साथ नमाज पढ़ रहा था। इसी दौरान गांव के दूसरे समुदाय का एक व्यक्ति वहां पर पहुंचा। आरोपी ने उनके ऊपर कंकड़ फेंकी। विरोध करने पर अभद्रता की। इससे वहां पर तनाव हो गया। घटना की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मामले में छपरौली थाने पर आरोपी सुखपाल के खिलाफ धारा 295 आईपीसी में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छपरौली थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा का कहना है कि पकड़े गए आरोपी सुखपाल को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसको जेल भेज दिया गया है। गांव में पूरी तरह से शांति का माहौल है।
विज्ञापन


माहौल बिगाडने के प्रयास में लगे हुए है खुराफाती


छपरौली। जनपद की फिजां बिगाडने के प्रयास में खुराफाती लगे हुए है। पहले बामनौली गांव के टीले पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर वीडियो वायरल की गई। पुलिस ने उनको जेल भेजा। डेढ़ माह पूर्व बागपत शहर में तीन युवकों ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर वीडियो वायरल की थी। पुलिस ने उनको भी पकड़कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed