फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच युवकों से दस लाख रुपये ठगे

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच युवकों से दस लाख रुपये ठगे

Thu, 02 May 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच युवकों से दस लाख रुपये  ठगे
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

रेलवे विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन युवकों ने पांच लोगों से दस लाख रुपये की ठगी कर ली। नौकरी न लगने पर रुपये वापस मांगने पर आरोपी युवकों ने पीड़ितों को मारने की धमकी दी। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।

खेकड़ा शहर निवासी तीन युवकों ने रेलवे विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर बागपत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरचंदपुर निवासी अजय, श्रवण, मुकेश, हरियाणा निवासी चेन पाल, शामली निवासी रकम पाल के साथ दस लाख रुपये की ठगी की और तीन माह में उन सभी की रेलवे विभाग में नौकरी लगवाने की बात कही। अब तीन माह बीत जाने के बाद पीड़ितों ने उनसे अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बुधवार को सभी पीड़ित खेकड़ा कोतवाली में पहुंचे और तीनों ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस दो आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed