{"_id":"5caa4d8fbdec22146c224c29","slug":"111554664847-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ किलो गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ किलो गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोतवाली पुलिस ने गौरीपुर पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर खड़े होकर गांजा बेच रहे युवक को गिरफ्तार कर किया। उसके कब्जे से डेढ़ किलो गांजा, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। आरोपी युवक तीन दिन पहले पकड़े गए हथियार सप्लायर के लिए काम करता था। बड़ौत से गांजा खरीदकर लाता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा।
कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ अभियान चला रखा है। रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर गौरीपुर में पेट्रोल पंप के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खड़े होकर गांजा बेच रहे इंतजार पुत्र कल्लू निवासी खुब्बीपुर निवाड़ा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से डेढ़ किलो गांजा, 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि वह बड़ौत से गांजा खरीदकर लाता था और गौरीपुर मोड़ पर खड़े होकर ट्रक चालकों को बेचता था। तमंचे से भयभीत कर ट्रक चालकों को जबरन अधिक दामों में गांजा देता है। वह कई साल से यह कारोबार कर रहा है। तीन दिन पहले पकड़े गए हथियारों के सप्लाई अली शेर निवासी निवाड़ा के लिए काम करता था। वह एक बार भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया।