फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बड़ौत में तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा

बड़ौत में तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा

Sat, 09 Feb 2019 12:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में दो माह पहले महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने बड़ौत कोतवाली पुलिस को तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है। आरोपी पीड़ित महिला और उसके पति के साथ कई बार मारपीट भी कर चुके हैं। उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन


वादी पक्ष के अधिवक्ता सतेंद्र सिंह दांघड ने बताया कि क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला कूड़ा बीनने का काम करता है। चार दिसंबर 2018 को वह घर पर अकेली थी। शाम पांच बजे के लगभग मोहल्ले के गुल्लू, हाशिम और एक अज्ञात युवक घर में घुस आए और दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके हाथ और पैर पर दांतों से काट लिया। विरोध करने पर सिर में तमंचे की बट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन

 

तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उसने बड़ौत कोतवाली में तहरीर दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपियों ने महिला व उसके पति के साथ कई बार मारपीट की। 10 दिसंबर को उसने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन इसके बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं कराया। पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने बड़ौत पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर 24 घंटे के अंदर उसकी प्रति कोर्ट में प्रेषित करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed