फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मार्ग किनारे खडे पोल से कार टकरायी, तिब्बत निवासी कार चालक टेंजन हुआ घायल।

मार्ग किनारे खडे पोल से कार टकरायी, तिब्बत निवासी कार चालक टेंजन हुआ घायल।

Fri, 08 Feb 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
मार्ग किनारे खडे पोल से कार टकरायी, तिब्बत निवासी कार चालक टेंजन हुआ घायल।
पोल से कार टकराई, चालक घायल
विज्ञापन

खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम फखरपुर मार्ग पर खडे़ पोल से कार टकराने पर कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसका चालक घायल हो गया, जिसे राहगीरों ने प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। तिब्बत निवासी टेंजन हाल में दिल्ली मे परिवार के साथ रहता है और अपने परिवार के भरण पोषण करने के लिये वह किराये पर कार चलाता है। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपनी रिश्तेदारी में मेरठ गया था। शाम करीब चार बजे वह कार लेकर दिल्ली वापस लौट रहा था। जब वह खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम फखरपुर मंडौला मार्ग पर पहुंचा तभी मार्ग किनारे खडे़ पोल से कार अनियंत्रित होकर टकरा गई, इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार चालक टेंजन भी घायल हो गया। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने चालक को कार से बाहर निकालकर खेकड़ा में प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। देर शाम राहत मिलने पर घायल कार लेकर दिल्ली के लिये रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed