फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शिकारी मिले नहीं, सात किसानों के खिलाफ मुकदमा

शिकारी मिले नहीं, सात किसानों के खिलाफ मुकदमा

Mon, 04 Feb 2019 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
शिकारी मिले नहीं, सात किसानों के खिलाफ मुकदमा
बिनौली (बागपत)। बरनावा वन क्षेत्र के बिनौली में तेंदुए के जाल में फंसने और इसके बाद भाग जाने के मामले में वन विभाग हरकत में आ गया। जाल लगाने वाले शिकारियों की छानबीन की गई, लेकिन कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला। वन दरोगा ने सात किसानों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। विभाग की कार्रवाई पर किसानों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

शनिवार को बिनौली और बरनावा वन्य क्षेत्र के जंगल में सूकर को पकड़ने के लिए शिकारियों ने जाल लगाया । इस बीच तेंदुआ जाल में फंस गया। ग्रामीणों ने कहा उन्होंने वन विभाग और पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस बीच जाल काटकर तेंदुआ भाग गया। रविवार को डीएफओ अनिल कुमार मिश्र, बड़ौत रेंजर मदनपाल, वन दारोगा चंद्र किरण शर्मा, वन दरोगा बिनौली रामोतार शर्मा ने मामले की जांच की। थाने पहुंचकर रामोतार शर्मा ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972, यथा संशोधित 1991-2006 की मुख्य धारा 9/51 में मुकदमा दर्ज कराने के लिए बिनौली के विनोद कुमार, संजू, पंकज, नीटू, राजा, अंकित और गढ़ी निवासी कल्लू के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


वन विभाग के प्रति किसानों में नाराजगी
बिनौली। किसानों का कहना है कि वन विभाग की टीम को शिकारियों की तलाश करे, शिकारी तो टीम को मिले नहीं और किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। जाल में फंसे तेंदुए को रोकने के लिए किसानों ने जाल पर ट्रॉली का पहिया चढ़ाया। तेंदुए को किसी तरह का किसी भी व्यक्ति ने नुकसान नहीं किया। किसान विनोद कुमार का कहना है कि वन विभाग का रवैया निराशाजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द लगवाएंगे पिंजरा : डीएफओ
बिनौली। डीएफओ अनिल कुमार मिश्र का कहना है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच होगी। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को नहीं फंसने दिया जाएगा। जल्द ही क्षेत्र में पिंजरा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed