फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सराफा बाजार में दुकान के विवाद में मारपीट , दो घायल

सराफा बाजार में दुकान के विवाद में मारपीट , दो घायल

Thu, 17 Jan 2019 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
सराफा बाजार में दुकान के विवाद में मारपीट , दो घायल
बागपत।
विज्ञापन

शहर के सराफा बाजार में दुकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों के दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में एक युवक को हायर सेंटर के लिए रेफर किया। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

शहर के मोमिन मस्जिद रोड निवासी इस्लाम पुत्र अनवर व ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी यूसुफ पुत्र मनव्वर की सराफा बाजार में दुकान है। दोनों शादियों में घोड़ा और बग्गी का काम करते हैं। दुकान को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी दिन से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर बुधवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लात घूूंसों और लाठी डंडों से मारपीट हुई। झगड़े में एक पक्ष के इजहार पुत्र इस्लाम और दूसरे पक्ष के शकील पुत्र यूसुफ घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल इजहार को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने इस्लाम की तहरीर पर यूसुफ, मुन्ना, राजू, शकील, मोमिन और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई । दूसरे पक्ष की तहरीर मिल गई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed