फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विंडसर स्पोटर्स कांप्लेक्स की टीम ने मैच जीता

विंडसर स्पोटर्स कांप्लेक्स की टीम ने मैच जीता

Mon, 17 Dec 2018 12:51 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
विंडसर स्पोटर्स कांप्लेक्स की टीम ने मैच जीता
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विजयी भव विद्यापीठ कोताना रोड पर चल रहे द्वितीय स्व. प्रदीप शर्मा मेमोरियल क्रिकेट चैंपियनशिप मेें रविवार को विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की टीम ने शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी की टीम को हराकर सेमीफाइनल मेें प्रवेश किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।

क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ कांप्लेक्स के डायरेक्टर मानवी मदान, मैनेजर मीनाक्षी पंवार, संचालक अंकित पंवार और विजयीभव विद्यापीठ के चेयरमैन सतीश मान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की टीम ने 20 ओवर में 210 रन बनाएं। इसमें दीपक ने 98, मनीष ने 55, आशीष ने 46 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी कर शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी के सरल ने 4, पारुल ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा कर शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी की टीम 183 रन पर सिमट गई। इसमें पारुल ने 101, सरल ने 40 और शेखर ने 35 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी कर दीपक ने 3, राहुल ने 2 और आर्यन ने 1 विकेट लिया। विजेता टीम को संचालक अंकित पंवार ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका नितेश ने की। कोच सचिन चौधरी ने निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed