फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लूट का विरोध करने पर मजदूर ने हरबाई को मारा

लूट का विरोध करने पर मजदूर ने हरबाई को मारा

Fri, 07 Dec 2018 01:19 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
लूट का विरोध करने पर मजदूर ने हरबाई को मारा
बागपत। लूट का विरोध करने पर मजदूर दीपक ने बालैनी थाना क्षेत्र के अमीपुर बालैनी गांव में 65 वर्षीय हरबाई की हत्या की। मृतक महिला के घेर में चल रहे मकान निर्माण कार्य में आरोपी मजदूरी करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त फावड़ा और लूटे गए सोने के जेवरात भी बरामद किए। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि अमीपुर बालैनी गांव में मंगलवार को हरबाई पत्नी स्वर्गीय विजयपाल सिंह की फावड़े से काटकर हत्या की। महिला के पौत्र रोबिन यादव ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस विवेचना में दीपक पुत्र राजवीर उर्फ लीलू यादव निवासी हबीपुर नंगला का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने नंगला गेट के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब पीने का आदी है। मृतक हरबाई के घेर में मकान का निर्माण चल रहा है। उसके यहां मजदूरी करता था। अब निर्माण कार्य बंद पड़ा है। मंगलवार को वह घेर में पहुंचा तो हरबाई अकेली थी। मृतका सोने के गहने पहने हुई थी। मृतका से सोने के कुंडल और नाक की लौंग लूट लिए। विरोध करने पर फावड़े से काटकर हत्या कर दी और शव को भूसे के कमरे में डाल दिया। पुलिस ने निशानदेही पर लूटे गए सोने के कुंडल, लौंग, दो सौ रुपये की नगदी और हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैंगेस्टर की भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


पहले सिर में मारी ईंट, फिर लूटे आभूषण
बागपत। पकड़े गए आरोपी दीपक ने बताया कि उसने वृद्धा से लूट की योजना दो दिन पहले ही बना ली थी। मंगलवार को गांव में ही शराब तस्कर से शराब खरीदी। करीब साढ़े 10 बजे वृद्धा का पीछा करते हुए घेर में पहुंच गया। मृतका को बहाने से भूसे के कमरे में बुलाकर लूटपाट की। विरोध करने पर सिर में ईंट से प्रहार किया। बेहोश हो जाने के बाद कुंडल और लौंग लूट ली। फंसने के डर से फावड़े से काटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह हजार में बेचे थे आभूषण
बागपत। एसपी ने बताया कि आरोपी ने लूटे गए सोने के आभूषण गांव में एक व्यक्ति को छह हजार रुपये में बेचे। रुपयों से लोगों का उधार चुकाया। उससे मात्र दो सौ रुपये ही बरामद हुए हैं।


शराब के कारोबार पर अंकुश नहीं लगा
बागपत। बालैनी गांव में बड़े स्तर पर अवैध रूप से शराब बिक्री का कारोबार चल रहा है। पुलिस ने शराब तस्कर के खिलाफ कई बार कार्रवाई की, लेकिन इसके बाद भी शराब का कारोबार बंद नहीं हो रहा है। पुलिस ने बताया कि तस्कर हरियाणा से शराब की तस्करी कर लाता है और घर में महिलाएं शराब बेचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed