{"_id":"5c097b7bbdec22416f23244e","slug":"111544125307-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं से छेड़छाड़, वीडीओ से हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं से छेड़छाड़, वीडीओ से हाथापाई
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बली गांव में स्वयं सहायता समूह की बैठक में दूसरे समुदाय के युवक ने महिलाओं से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर ग्राम विकास अधिकारी से हाथापाई की। आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। ग्राम विकास अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
ग्राम विकास अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को बली गांव में रविदास मंदिर के पास चौपाल में महिला स्वयं सहायता समूह की बैठक में योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी। इसी दौरान दूसरे समुदाय का युवक शराब के नशे में बैठक में पहुंचा और बैठक में मौजूद महिलाओं के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो युवक ने उनके साथ गाली गलौज कर हाथापाई कर दी। इससे बैठक में मौजूद महिलाओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर डायल 100 पुलिस पहुंची। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। ग्राम विकास अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।