फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कंडेरा के जंगल में देखे गए बदमाश, पड़ी मिली बाइक

कंडेरा के जंगल में देखे गए बदमाश, पड़ी मिली बाइक

Sun, 25 Nov 2018 12:59 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
कंडेरा के जंगल में देखे गए बदमाश, पड़ी मिली बाइक
रमाला (बागपत)। थाना क्षेत्र के कंडेरा गांव के जंगल में लावारिस बाइक पड़ी मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिन से संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है और जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

कंडेरा गांव के निकट अशरफाबाद थल मार्ग पर रामपाल का खेत है। शनिवार सुबह वह खेत में फसलों की सिंचाई करने के लिए गया । अचानक उसकी नजर खेत में पड़ी बाइक पर गई। उसने आसपास बाइक मालिक की खोजबीन की, लेकिन कोई सामने नहीं आया। आते-जाते राहगीरों को भी इसकी जानकारी दी। करीब सुबह साढे़ 11 बजे रमाला थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। थाना पुलिस का कहना है कि बाइक लावारिस है। ग्रामीणों का कहना है कि संदिग्ध युवक क्षेत्र में घूम रहे हैं। अंदेशा लगाया जा रहा है कि बाइक लूटकर जंगल में छिपाई गई है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed