{"_id":"5bbe572d867a55285e428179","slug":"111539200813-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ युवकों की पेट्रोल पंप पर लूट करने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ युवकों की पेट्रोल पंप पर लूट करने की कोशिश
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बिनौली रोड स्थित ओमकार फिलिंग पेट्रोल पंप पर तीन बाइकों पर नौ युवक आए और दो बाइक पर सवार बाइक शुरू कर उन पर बैठे रहे और एक बाइक सवार ने पेट्रोल डालने को कहा और कैश का थैला छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर सेल्समैन को तमंचे का बट मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।
बिनौली रोड स्थित ओमकार फिलिंग सर्विस सेंटर पर बुधवार को शाम के समय तीन बाइकों पर सवार होकर नौ युवक आए। दो बाइकों पर छह युवक बाइक शुरू कर खडे़ रहे, एक बाइक पर सवार युवकों ने सेल्समैन निवासी धर्मेंद्र वाजिदपर को तेल डालने का कहा, इसी दौरान बाइक पर बैठे युवक ने उससे कैश छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने तमंचे का बट मारकर सेल्समैन को घायल कर दिया। सेल्समैन के शोर मचाने पर पंप के मैनेजर कृष्ण पाल ने पुलिस को फोन कर दिया। पंप पर शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी पंप की तरफ दौडे़ तो आरोपी युवक बाइक को छोड़कर भाग गए।
लूटपाट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास युवकों को तलाश किया, लेकिन आरोपी युवक हाथ नहीं लगे। पुलिस ने लूटपाट करने वालों की बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस बाइक के नंबर की मदद से आरोपी युवकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस संबंध में कोतवाली में देर रात तक मामला दर्ज नहीं हुआ। इस संबंध में सीओ रामानंद कुशवाहा ने कहा मामला पेट्रोल लेने को लेकर मारपीट का है, लूटपाट के प्रयास अभी तक सामने नहीं आया है, फिर भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवकों की पहचान कराई जा रही है।