{"_id":"5ba54084867a557e876d92c8","slug":"111537556612-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताई से विवाद होने पर विक्की चौधरी ने की थी आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताई से विवाद होने पर विक्की चौधरी ने की थी आत्महत्या
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
ताई से विवाद होने पर विक्की ने की थी आत्महत्या
बागपत। मोहल्ला पुरानी तहसील में 33 वर्षीय विक्की चौधरी ने ताई से विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। इसका खुलासा मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट से हुआ। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार दिया।
मोहल्ला पुरानी तहसील बागपत निवासी विपिन तोमर एडवोकेट ने बताया कि उसका बेटा विक्की चौधरी (33) 11 साल से नोएडा में अपनी ताई रीता के साथ रहकर ट्रेवलर्स का काम करता था। बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे नोएडा से वह घर आया था, जहां उनके अलावा पत्नी अनिता तोमर, मां सुखवीरी व सात साल का पोता वीर मौजूद थे। पुत्रवधु ज्योति ननद के साथ एग्जाम फार्म भरवाने के लिए बाहर गई थी। घर आने के बाद विक्की ऊपरी मंजिल पर अपने कमरे में चला गया और उसके बाद कमरे से नहीं निकला। रात्रि 10 बजे विक्की चौधरी की पत्नी ज्योति घर वापस आई और अपने कमरे में गई तो विक्की का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। चीख सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे और शव को उतारकर जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को मृतक की जेब से दो पेज का सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में वह अपनी रीता मां को गलत ठहरा रहा है। गरीबों के रुपये का भी जिक्र किया है। उसने अंतिम इच्छा भी जाहिर की है कि उसकी चिता को मुखाग्नि रीता मां ही देंगी। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर रीता के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने रीता के खिलाफ धारा 306 में मुकदमा दर्ज किया है।