{"_id":"5b732fe442c792414755732f","slug":"111534275556-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने एआरटीओ के हमराह के साथ हाथापाई की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने एआरटीओ के हमराह के साथ हाथापाई की
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
एआरटीओ प्रवर्तन दल सुभाष चंद राजपूत की गाड़ी का पीछा कर रहे बाइक सवार युवक को एआरटीओ ने राष्ट्र वंदना चौक पर पकड़ लिया। युवक ने एआरटीओ के हमराह के साथ हाथापाई की। उन्होंने आरोपी युवक को पुलिस को सौंपा।
एआरटीओ प्रवर्तन दल सुभाष चंद राजपूत ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने आवास से गाड़ी में बागपत के लिए निकले । वहीं से ही बाइक सवार युवक गाड़ी का पीछा कर रहा था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर राष्ट्र वंदना चौक के पास पहुंचने पर उन्हें युवक पर शक हुआ। गाड़ी रोक कर उन्होंने युवक को पकड़ने के लिए हमराह भेजे। युवक ने हमराह के साथ हाथापाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
एआरटीओ ने बताया कि युवक ओवर लोड वाहन चालकों को एआरटीओ की लोकेशन बताता था। जिस कारण ओवर लोड वाहन चालक भाग जाते थे। वह काफी दिनों से उनकी गाड़ी का पीछा करता था। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली पर आरोपी यजुवेंद्र धामा उर्फ बंटी पुत्र इंद्रपाल निवासी खेकड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।