{"_id":"5b6df4144f1c1b75568b679e","slug":"111533932564-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की डाट से क्षुब्ध होकर दिल्ली पहुंचा बड़ौत का रहमान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां की डाट से क्षुब्ध होकर दिल्ली पहुंचा बड़ौत का रहमान
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाइल्ड लाइन ने न्यायापीठ सीडब्ल्यूसी के आदेश पर बालगृह दिल्ली भेजा
सीडब्ल्यूसी बागपत रहमान के परिजनों की करा रही है तलाश
फोटो संख्या- 3
बागपत । बड़ौत से दो सप्ताह पहले लापता हुआ 13 वर्षीय बच्चा रहमान दिल्ली बालगृह में मिला है। दिल्ली बाल गृह की सूचना पर सीडब्ल्यूसी बागपत ने रहमान के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।
सीडब्ल्यूसी के न्याय प्राधिकारी अध्यक्ष राजीव यादव व सदस्य मालती शर्मा ने बताया बताया कि दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर चाईल्ड लाइन ने 13 साल के बच्चे को भटकते व रोते हुए देखा तो पुलिस की सहायता से किंग्सवे कैम्प स्थित न्यायपीठ बाल कल्याण समिति में पेश किया। पहचान स्पष्ट न होने के चलते सीडब्ल्यूसी के आदेश पर बच्चे को दिल्ली बाल गृह में भेज दिया। सीडब्ल्यूसी के आदेश पर बालक की शुक्रवार को काउंसिलिंग की गई तो रहमान ने बताया कि वह बड़ौत में संगम सिनेमा हॉल के पास का रहने वाला है। उसके पिता फूल मोहम्मद मकान पर सफेदी करने का तथा मां लिफाफे बनाने का काम करती है। वो तीन भाई बहन है। दो सप्ताह पूर्व किसी बात पर उसकी मां निशा ने उसे डांट दिया था, जिसके बाद वह मां से नाराज होकर बड़ौत से रेल में बैठकर दिल्ली पहुंच गया था। दिल्ली बाल गृह ने बागपत जनपद में कार्यरत सीडब्ल्यूसी के संज्ञान में यह प्रकरण डाला कि बालक रहमान बड़ौत में संगम सिनेमा हॉल के पास का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि रहमान का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही रहमान को दिल्ली से प्राप्त कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।