फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   राठी निकलने लगा तो पैर छूने के लिए लग गई गुर्गों की कतार

राठी निकलने लगा तो पैर छूने के लिए लग गई गुर्गों की कतार

Sun, 15 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
राठी निकलने लगा तो पैर छूने के लिए लग गई गुर्गों की कतार
बागपत। पिछले करीब एक साल से जिला कारागार में बंद सुनील राठी को फतेहगढ़ में शिफ्ट करने के लिए चिट्ठी पहुंची तो उसके गैंग के सदस्यों में हलचल मच गई। खुद राठी देर रात तक जागता रहा। एक तरफ जेल प्रशासन तैयारी कर रहा था तो दूसरी तरफ राठी गैंग के सदस्य उससे मिलने को आतुर थे। बताते हैं कि जिस वक्त राठी बैरक से निकलकर चलने लगा तो उसके पैर छूने के लिए खास गुर्गों की कतार लग गई। राठी ने कई को खास निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

सोमवार को मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के बाद से ही सुनील राठी को बागपत जेल से शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। जेल में बंद बंदी भी इस बात से अंजान नहीं थे। राठी को तन्हाई बैरक में अकेला किया। शुक्रवार की रात में जेल में भी भनक पहुंची की कि राठी को शनिवार को यहां से शिफ्ट कर दिया जाएगा। खुद सुनील राठी देर रात तक जागता रहा। दिन निकलते ही उसे शिफ्ट करने की तैयारियां शुरू हो गई। जेल सूत्रों की मानें तो जिस वक्त राठी को तन्हाई बैरक से लेकर पुलिसकर्मी चले तो उसके खास गुर्गे भी मिलने पहुंचे। राठी के पैर छुए और कई गुर्गे भावुक भी हो गए। बताते हैं कि राठी ने एक खास गुर्गे को खास टिप्स दिए और फतेहगढ़ के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन



जल्द ही शिफ्ट होंगे कई अपराधी
बागपत। सुनील राठी के बाद बागपत जेल में बंद अन्य कई अपराधियों को शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है। जेल प्रशासन संदिग्ध बंदियों को चिन्हित कर उन्हें अन्यत्र जेलों में शिफ्ट करने की तैयारी में जुटा है। जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने कहा संदिग्ध बंदियों को चिन्हित किया जा रहा है। जेल का माहौल खराब करने वाले बंदियों को अन्य जेलों में भेजने की सिफारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed