फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भूतपूर्व सैनिक को जहर खुरानी गिरोह ने बनाया शिकार

भूतपूर्व सैनिक को जहर खुरानी गिरोह ने बनाया शिकार

Wed, 04 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिक को जहर खुरानी गिरोह ने बनाया शिकार
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जहर खुरानी गिरोह के सदस्यों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर भूतपूर्व सैनिक से नगदी लूट ली। राहगीरों ने भूतपूर्व सैनिक को बेहोश हालत मेें देखकर स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस को सूचना दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया।

लूंब गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक ओमपाल पुत्र गिरिधारी मंगलवार को बड़ौत स्थित सिंडिकेट बैंक की शाखा में अपनी पेंशन लेने आया , जब वह पेंशन लेकर वापस लौट रहा था तो नेहरू मूर्ति के नजदीक जहर खुरानी गिरोह के सदस्य मिले और उन्होंने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उसे पता नहीं चला। बेहोश की हालत में वह नेहरू मूर्ति पर पड़ा रहा तो लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस को सूचना दी, वह उसे उठाकर सीएचसी में ले आई और भर्ती कराया। सीएचसी में थोड़ा होश होने पर उसने अपना नाम दिया, लेकिन वह रुपये के बारे में सही जानकारी नहीं दे सका, सीएचसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने भूतपूर्व सैनिक के गांव में मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन भी सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed