{"_id":"5b12f4fd4f1c1b214d8b4692","slug":"111527969021-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी बैठाने को लेकर बस परिचालक पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवारी बैठाने को लेकर बस परिचालक पीटा
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
राष्ट्र वंदना चौक पर सवारी बैठाने के विवाद में थ्री व्हीलर चालक सहित चार युवकों ने टांडा-मेरठ मार्ग की प्राइवेट के बस परिचालक के साथ मारपीट कर दी। टांडा-मेरठ बस यूनियन के प्रबंधक ने आरोपी थ्री व्हीलर चालक सहित चार युवकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
टांडा-मेरठ बस यूनियन के प्रबंधक हिम्मत सिंह निवासी अग्रवाल मंडी टटीरी ने बताया कि टांडा से वाया छपरौली, बड़ौत, बागपत, मेरठ तक प्राइवेट बसें चलती है। शनिवार को बस नंबर यूपी 15 बीटी 3268 बागपत से टांडा जा रहा थी। राष्ट्र वंदना चौक बागपत में बस परिचालक नरेंद्र बस में सवारी बैठा रहा था। इसी दौरान थ्री व्हीलर चालक इरफान ने बस में सवारियां नहीं चढ़ने दी। परिचालक ने जब उसे ऐसा करने से मना किया तो इरफान सहित चार युवकों ने उस पर हमला बोल दिया और बस से उतारकर उसकी पिटाई की। इससे नरेंद्र घायल हो गया। हिम्मत सिंह ने कोतवाली में इरफान सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हिम्मत सिंह ने बताया कि इस मार्ग पर चलने वाले थ्री व्हीलर और टाटा मैजिक चालक बसों में सवारियां नहीं बैठाने देते है। आरोपी आए दिन बस चालकों और परिचालकों के साथ मारपीट करते हैं। जबकि बस मालिक हर महीने टैक्स जमा करते हैं। दूसरी तरफ थ्री व्हीलर और टाटा मैजिक चालक कोई टैक्स जमा नहीं करते हैं। इस मार्ग पर उक्त वाहनों के संचालक नियमों के विरुद्ध सवारियों को भरकर ले जाते हैं। इस यात्रियों की जान जोखिम में रहती है और यात्रियों से मन माफिक किराया भी वसूलते हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।