{"_id":"5aef5c6e4f1c1b57098b8764","slug":"111525636206-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्य बनकर रह गई नबिया की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रहस्य बनकर रह गई नबिया की मौत
Updated Mon, 07 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में ढाई साल की बच्ची नबिया की मौत के रहस्य से पुलिस पर्दा नहीं उठा पाई है। पुलिस ने कई दिनों से संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया हुआ है, लेकिन उससे भी कोई सुराग नहीं मिल रहे हैं।
निरपुड़ा गांव निवासी सरफाज की ढाई साल की बेटी नबिया 25 अप्रैल को घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई थी। 26 अप्रैल को पिता ने थाने पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 27 अप्रैल को बच्ची का शव गांव के तालाब में पड़ा मिला था। परिजन अपहरण के बाद बच्ची की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की वजह बताई गई है। इस मामले में पुलिस 12 दिन बीत जाने के बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस ने कई दिनों से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है, लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिली है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चितवन कुमार का दावा है कि शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।