फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हर्ष फायरिंग से मना किया तो घर में घुसकर गोली मारी

हर्ष फायरिंग से मना किया तो घर में घुसकर गोली मारी

Fri, 27 Apr 2018 01:13 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग से मना किया तो घर में घुसकर गोली मारी
चांदीनगर (बागपत)।
विज्ञापन

चांदीनगर थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में बुधवार की रात में घुड़चढ़ी में हर्ष फायरिंग करने से मना करने पर दो युवकों में झगड़ा हो गया। घुड़चढ़ी के बाद एक पक्ष के तीन-चार युवकों ने घर घुसकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया जबकि उसके भाई को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में थाने पर चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सिखेड़ा गांव में बुधवार की रात में गौरव की घुड़चढ़ी हो रही थी। रिश्तेदार व परिजन डीजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान गांव के ही सुदेश ने तमंचे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। वहां मौजूद विनोद ने उसे फायरिंग से मना किया तो उनका झगड़ा हो गया। उस समय तो कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन घुड़चढ़ी खत्म होने के बाद सुदेश तीन साथियों के साथ विनोद के घर पहुंचा और घर में घुसते ही तमंचे से गोलियां चला दी। गोली लगने से विनोद घायल हो गया। विरोध करने पर विनोद के भाई निरंकार को लाठी-डंडों से पीटा, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर चांदीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पिलाना सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस संबंध में सुदेश समेत चार युवकों के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उधर, थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने बताया कि दोनों पक्षों का एक साल से नाली को लेकर झगड़ा चल रहा है। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। गोली चलाने की बात झूठी है और न ही घुड़चढ़ी में हर्ष फायरिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed