फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गर्भवती के पेट लात मारी, मारने का प्रयास

गर्भवती के पेट लात मारी, मारने का प्रयास

Sun, 04 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती के पेट लात मारी, मारने का प्रयास
बागपत।
विज्ञापन

काठा गांव में ससुरालियों ने गर्भवती महिला को बंधक बनाकर घोर यातनाएं दी और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। उसके पेट में लात मार दी। जिससे महिला बेहोश हो गई। सूचना पर मायके वालों ने पहुंचकर महिला को बचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

बली गांव निवासी इस्लाम ने बेटी नसीम का निकाह आठ साल पूर्व नईम पुत्र शरीफ निवासी काठा के साथ किया था। छह साल पूर्व नसीम की मौत हो गई थी। चार साल पूर्व इस्लाम ने अपनी छोटी बेटी परवीन का निकाह नईम के साथ कर दिया। निकाह के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले उसे तंग करने लगे और आए दिन उससे मारपीट करते हैं। परवीन अब गर्भवती है। शनिवार को पति, ससुर, सास व अन्य ससुरालियों ने उसे कमरे में बंधक बनाकर गला दबाकर मारने का प्रयास किया। परवीन के पेट में लात भी मारी, जिससे वह बेहोश हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर परवीन के मायके वाले मौके पर पहुंचे और उसे किसी तरह बचाया। परिजन 100 नंबर पर पुलिस को फोन मिलाते रहे, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। उन्होंने इसकी सूचना एसपी बागपत को दी। इस पर एसपी ने पुलिस बल को मौके पर भेजा। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के पिता ने ससुरालियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed