{"_id":"5a1484094f1c1bc9678bd1c2","slug":"111511293961-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल के किशोर को मारपीट कर रोड पर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंगाल के किशोर को मारपीट कर रोड पर फेंका
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खामपुर गांव में काम करने से मना करने पर पश्चिम बंगाल के किशोर की पिटाई करने के बाद रोड पर फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी व्यक्ति उसको दिल्ली रेलवे स्टेशन से बहाने से लेकर आया था। उसने कोतवाली में शिकायत की ।
15 वर्षीय धर्मेंद्र ने बताया कि वह पश्चिमी बंगाल के आसनसुल का रहने वाला है। वह काम करने के लिए चार दिन पहले दिल्ली आया था। उसी दिन रेलवे स्टेशन से खामपुर गांव का एक व्यक्ति अपने घर पर ले आया । यहां पर लाकर उससे कठिन कार्य कराया जा रहा है। उसने काम करने से इंकार कर दिया । इसी बात पर उसकी पिटाई की। बाद में उसे फैजपुर-निनाना के जंगल में नैथला-खामपुर मार्ग पर बाइक से फेंककर चले गए। उसका मोबाइल भी ले गए। धमकी दी यदि किसी से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। इससे वह भयभीत है। किशोर ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचा और शिकायत की ।