{"_id":"597b8d9e4f1c1bb2758b469a","slug":"111501269406-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने प्रेमी संग की पति को मारने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने प्रेमी संग की पति को मारने की कोशिश
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने प्रेमी संग की पति को मारने की कोशिश
बागपत। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने भाई और प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में महिला समेत दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी शादी आठ साल पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी घर पर विवाद करती रहती है। उसका व्यवहार ठीक नहीं है। वह दूसरे समुदाय के एक युवक के साथ कई बार पकड़ी जा चुकी है। बृहस्पतिवार रात भी वे दोनों कमरे में मिले। आरोप है कि विरोध करने पर महिला ने अपने भाई और प्रेमी के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसकी बुरी तरह से पिटाई की। उसके आरोपी प्रेमी ने उसके मुंह में तमंचे की नाल डाल दी थी। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी पहले भी उसे दूध और खाने में नशीला पदार्थ खिला चुकी है। इतना भी नहीं दूध में छिपकली डालकर पिलाने का प्रयास कर चुकी है। वह काफी परेशान है। उधर, पुलिस हिरासत में आए युवक का कहना है कि वह पॉलीटेक्निक का छात्र है। उसका महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह महिला के बुलाने पर उसके घर पर गया था। इसी दौरान उसका पति वहां पर पहुंच गया। उसने उसे पकड़ लिया था। उधर कोतवाली एसआई कर्णवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।