फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हादसे में कावंड़िए घायल, दो वाहन तोड़े

हादसे में कावंड़िए घायल, दो वाहन तोड़े

Fri, 21 Jul 2017 01:27 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
हादसे में कावंड़िए घायल,  दो वाहन तोड़े
अमीनगर सराय (बागपत)। बुढ़सैनी मार्ग पर मारुति कार और टाटा मैजिक की टक्कर से चार कांवड़िए घायल हो गए। मार्ग से गुजर रहे अन्य शिवभक्तों ने दोनों वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने बामुश्किल इन वाहनों को निकाला। कांवड़ियों को पुलिस ने उपचार दिलाया। आधे घंटे तक मार्ग बाधित रहा।
विज्ञापन

अमीनगर सराय से पुरा गांव जाने वाले मार्ग पर हादसा बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे हुआ। सराय की ओर से एक मारुति और पुरा की ओर से आ रही टाटा मैजिक की टक्कर हो गई। हादसे में चार शिवभक्तों के घायल होने पर वहां से गुजर रहे अन्य शिवभक्तों ने हंगामा कर दिया। सिंघावली अहीर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बामुश्किल कांवड़ियों को समझाकर शांत किया। इस दौरान पुलिस ने घायल कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया। करीब आधे घंटे तक यहां अफरातफरी का माहौल रहा। वाहनों के मौके से जाते ही कांवड़ मार्ग पर फिर से आवागमन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed