फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कमाला में दिल्ली एसटीएफ की दबिश, एक हिरासत में

कमाला में दिल्ली एसटीएफ की दबिश, एक हिरासत में

Mon, 17 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
कमाला में दिल्ली एसटीएफ की दबिश, एक हिरासत में
अमीनगर सराय (बागपत)। दिल्ली से एक डॉक्टर के अपहरण के मामले में एसटीएफ समेत कई थानों की पुलिस ने रविवार को कमाला गांव में दबिश दी। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। सूत्रों के अनुसार ग्रामीण के रिश्तेदारों ने चिकित्सक का पांच करोड़ रुपये की फिरौती के लिए अपहरण कर रखा है।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली की एसटीएफ समेत कई थानों की पुलिस कमाला गांव में पहुंची। उन्होंने मकान और खेतों को खंगाला। इस दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया अपहरण करने वाले नोएडा के हैं। इनकी कमाला गांव में रिश्तेदारी है। शनिवार को देर रात आरोपी यहां पर आए थे। दिन निकलने से पहले ही यहां से चले गए। पुलिस उनके पीछे लगी है, लेकिन कमाला में पुलिस को बदमाश नहीं मिले। हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने भी बताया कि उसके घर पर रिश्तेदार आए थे, लेकिन उन लोगों ने इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी। सिंघावली अहीर थाना इंचार्ज तेजेंद्रपाल सिंह ने कहा अपहृत डॉक्टर की तलाश में दिल्ली पुलिस ने कमाला गांव में दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed