फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर लेकर दुकान से जमकर लूटपाट

दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर लेकर दुकान से जमकर लूटपाट

Tue, 13 Jun 2017 12:35 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर लेकर दुकान से जमकर लूटपाट
दिनदहाड़े दुकान से लूटपाट
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। आनंदगंज मंडी में सोमवार की दिनदहाड़े बाइक पर सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने अग्रवाल कन्फेक्शनरी पर धावा बोला। उन्होंने दुकान मालिक को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की। वहां बैठे दो ग्राहक भी लूट का शिकार बने। बदमाश यहां से करीब 20 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूट ले गए। शोर मचाने पर व्यापारियों ने पहुंचकर आक्रोश जताया।

आनंदगंज मंडी के गेट पर अग्रवाल कन्फेक्शनरी है। सोमवार शाम उसके मालिक नरेंद्र अग्रवाल और दो ग्राहक अक्षित अग्रवाल एवं प्रशांत जैन दुकान पर बैठे थे। दोनों ग्राहक कोल्ड़ ड्रिंक पी रहे थे। इसी दौरान बाइक से तीन बदमाश दुकान के बाहर रुके। दो बदमाश तमंचे लिए दुकान के बाहर खड़े रहे। एक बदमाश तमंचा लेकर दुकान में घुसा और दुकानदार के गल्ले से 1600 रुपये की नगदी, मोबाइल और वहां बैठे अक्षित अग्रवाल से 8200 रुपये, मोबाइल, प्रशांत जैन से पांच हजार की नगदी और मोबाइल लूटने के बाद बाइक पर बैठकर तमंचे लहराते हुए भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद लूटे लोगों ने शोर मचाया तो व्यापारी एकत्रित हो गये। सभासद ललित जैन, आकाश बंसल और अन्य व्यापारियों ने आक्रोश जताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की। लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed