फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विक्रम की हत्या में दो मुकदमें, गिरफ्तारी के लिए चार घंटे हंगामा

विक्रम की हत्या में दो मुकदमें, गिरफ्तारी के लिए चार घंटे हंगामा

Thu, 02 May 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
विक्रम की हत्या में दो मुकदमें, गिरफ्तारी के लिए चार घंटे हंगामा
बड़ौत (बागपत)। बावली रोड पर शोरूम कर्मचारी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। शोरूम मालिक ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ, जबकि मृतक के परिजनों ने शोरूम मालिक और उसके बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग कर युवक का शव को बुढ़ाना रोड पर रखकर जाम लगा दिया। शोरूम मालिक की गिरफ्तार की मांग की। एएसपी व कई थानों का पुलिस फोर्स पहुंचा। पुलिस से परिजनों की नोक झोंक हुई। चार घंटे बाद आरोपियों की गिरफ्तार करने एवं पीड़ित परिवार आर्थिक सहायता दिलाने के आश्वासन पर परिजनों ने जाम खोल दिया। शाम को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पट्टी मीरापुर बड़ौत निवासी विक्रम पुत्र अभिमन्यु की मंगलवार की रात में हत्या कर दी। बुधवार को शोरूम मालिक ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि विक्रम 15 साल से शोरूम पर काम करता था। छह माह से शोरूम मालिक उसे वेतन नहीं दे रहा था। इसको लेकर उनमें विवाद हो गया। मंगलवार की रात में आठ बजे मृतक विक्रम को शोरूम मालिक का बेटा प्रशांत बुलाकर ले गया । कुछ देर बाद भाई सत्यवीर, अजीत सिंह और कपिल शोरूम में पहुंचे तो शोरूम मालिक बिजेंद्र और उसके दोनों बेटे विक्रम को पीट रहे थे। आरोप है कि उनकी आंखों के सामने आरोपियों ने पिस्टल छाती में सटाकर विक्रम को गोली मार दी। मृतक के बड़े भाई सत्यवीर की तहरीर पर शोरूम मालिक बिजेंद्र, उसके बेटे प्रशांत, सौरभ व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शोरूम मालिक के बेटे प्रशांत पुत्र बिजेंद्र ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विक्रम की हत्या कर उनकी लाइसेंसी रायफल, लाखों की नगदी व सोने के जेवरात लूटने का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर के समय पोस्टमार्टम के बाद शव बड़ौत पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शोरूम मालिक व उसके बेटों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिजरौल रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। एएसपी रण विजय सिंह, बड़ौत, बिनौली, दोघट, छपरौली थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। कुछ पुलिस अधिकारियों ने विक्रम के परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोंक झोंक भी हुई। परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, वे जाम नहीं खोलेंगे। एएसपी रण विजय सिंह और एसडीएम गुलशन कुमार ने परिजनों को आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन पर चार घंटे बाद परिजनों ने जाम खोल दिया।

खुलासे के लिए लगी चार टीमें
बड़ौत। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना से पहले शोरूम पर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार तीन टीमें लगी हुईं हैं।

हत्या के बाद दोनों पक्ष भिड़े, दो घायल
बड़ौत। बावली रोड पर हेवल्स कंपनी के शोरूम कर्मचारी विक्रम सिंह की मंगलवार की रात में शोरूम में गोली मारकर हत्या कर दी। उसके सीने में सटाकर गोली मारी गई। शोरूम मालिक उसे उठाकर सीएचसी ले गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । सूचना के बाद मृतक के परिजनों ने सीएचसी में पहुंचकर शोरूम मालिक पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया । दोनों पक्षों में तनाव बन गया। विक्रम पक्ष का आरोप है कि शोरूम मालिक पक्ष के लोगों ने परिवार पर हमला बोल दिया । झगड़े में मृतक का भाई अजीत सिंह और तेहरा भाई कपिल घायल हो गए । पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बड़ौत। मृतक मां कमला, बहन आशा और कोमल का रो-रो कर बुरा हाल है। मां कमला देवी ने बताया कि विक्रम काफी दिनों से अपना हिसाब कराने को लेकर शोरूम मालिक से कह रहा था, लेकिन वह हिसाब नहीं कर रहा था। दो दिन पहले उन्होंने उसे धमकी भी दी थी।

पुलिस पर फूटा, मृतक की मां का गुस्सा
बड़ौत (बागपत)। शोरूम कर्मी विक्रम सिंह की हत्या के बाद परिजनों ने पुलिस पर नाराजगी जताई। बिजरौल रोड पर जाम लगा रहे परिजनों की पुलिस से तीखी नोक झोक हुई। मृतक पक्ष की महिलाओं ने पुलिस से खींचतान तक की। पुलिस को उनके आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझा कर शांत किया। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि शोरूम कर्मी की हत्या से परिजन आहत हैं। उन्होंने पुलिस कर्मी का हथियार छीनने की कोशिश नहीं की। मृतक की मां थोड़ी सी उत्तेजित हो गई थी।

जाम में फंसे यात्री रहे बेहाल
बड़ौत। बिजरौल रोड पर जाम लगने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। जाम को देखकर चालक वाहनों को वापस मोड कर दूसरे रास्तों से निकाल कर ले गए। पुलिस ने भी रूट डायवर्ट कर वाहनों को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से दूसरे रास्तों को निकाला। भीषण गर्मी के चलते जाम में फंसे यात्री बेहाल रहे।

किसने तोड़े सीसीटीवी कैमरे
बड़ौत। शोरूम कर्मी विक्रम सिंह की हत्या के बाद सीसीटीवी कैमरे टूटे मिले। सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर में रिकॉर्डिंग भी नहीं मिली। शोरूम मालिक बिजेंद्र ने बताया क बदमाश शोरूम पर लूटपाट करने आए थे। उन्होंने ही सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा है। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने विक्रम सिंह को गोली मारी। जबकि मृतक के परिजन शोरूम मालिक व उसके बेटों पर गोली मारकर हत्या करना बता रहे है। पुलिस आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।


संदिग्धों से की जा रही पूछताछ
बड़ौत। शोरूम कर्मी विक्रम की हत्या में पुलिस कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कई लोगों के मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगा रहे है। घटना के समय किस-किस के मोबाइल एक्टिव थे, पुलिस पता लगने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed