फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जैन मंदिर में चोरी करते पुजारी को पकड़ा

जैन मंदिर में चोरी करते पुजारी को पकड़ा

Fri, 16 Nov 2018 01:51 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
जैन मंदिर में चोरी करते पुजारी को पकड़ा
बिनौली (बागपत)। श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर बिनौली में दान पात्र से नकदी चोरी करने के आरोपी पुजारी को जैन समाज के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चित्रकूट जनपद के भरतकूट गांव निवासी भरत पुत्र शिवभुवन कई साल से बिनौली में जैन मंदिरों व शिव मंदिर में पुजारी का काम करता है। आरोप है कि पुजारी मंदिरों में रखे दानपात्रों से काफी समय से नकदी चोरी कर रहा था। वह एक बांस की सीख पर आगे रुई लगाकर उसमें चिपकाने वाला पदार्थ लगाकर दान पात्र में रखे नोटों को चिपका कर बाहर निकाल लेता था। दो दिन पूर्व जैन मंदिर के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं ने दानपात्र खोला तो वे सन्न रह गए। दानपात्र में एक सीख मिली, जिस पर 500 का नोट भी चिपका मिला। पुजारी की करतूत से जैन समाज में रोष फैल गया। समाज के लोगों ने पुजारी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। अशोक जैन, आशीष जैन, रवि जैन, गौरव जैन, अनुभव जैन आदि ने पुजारी के सामाजिक बहिष्कार की भी अपील की है तथा आरोपी के खिलाफ थाने पर तहरीर भी दी है। इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed