{"_id":"5b3fc7fd4f1c1bc4248b4dd3","slug":"101530906621-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर चालक ने शिफ्ट व स्कूली बस में टक्कर मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर चालक ने शिफ्ट व स्कूली बस में टक्कर मारी
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर चालक ने कार और स्कूली बस में टक्कर मारी
बड़ौत। अमीनगर सराय मार्ग पर मीरापुर रजवाहे के पुल पर एक कैंटर चालक ने स्विफ्ट कार व एक निजी स्कूल की बस को टक्कर मार दी। स्विफ्ट कार खाई में जा गिरी, जबकि स्कूली बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। कई बच्चों को मामूली चोट आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कैंटर चालक को कोतवाली ले आई। अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।
कैंटर चालक राजकुमार पुत्र अतर सिंह रार्धना सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है, वह कैंटर सोनीपत से लेकर बड़ौत मेें अमीनगर सराय रोड पर मीरापुर रजवाहे के पुल के पास पहुंचा तभी कैंटर की टक्कर लुहारी गांव के पुष्पेन्द्र की स्विफ्ट कार में हो गई। इसके बाद नगर के एक निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर आ रही थी, उसमेें भी कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे बस मेें सवार बच्चों की चीखें निकलने लगी। सूचना पर स्कूल संचालक मौके पर पहुंचे और बच्चों को लेकर गए। कैंटर चालक राजकुमार को भी चोटें आई हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर को चालक लेकर कोतवाली पहुंची। इस हादसे के बाद अमीनगर सराय मार्ग पर आधे घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। बाद में पुलिस ने कैंटर को रास्तेे से हटाया और मार्ग को आवागमन के लिए सुचारू कराया।