फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सरूरपुर में रंजिश को लेकर संघर्ष

सरूरपुर में रंजिश को लेकर संघर्ष

Thu, 21 Jun 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
सरूरपुर में रंजिश को लेकर संघर्ष
बागपत।
विज्ञापन

सरूरपुर गांव के जंगल में रंजिश के चलते खेत में पानी चलाने को लेकर किसानों के दो पक्षों में संघर्ष हुआ। एक पक्ष द्वारा जमकर हवाई फायरिंग की। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के दिल्ली पुलिस के जवान समेत छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

सरूरपुर गांव निवासी बलजोर और सतपाल पक्ष के बीच जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। इसी रंजिश को लेकर बुधवार की सुबह सात बजे उस समय दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए जब बलजोर के बेटे कुशल पाल, राज कुमार और धीरज खेत में पाइप डालकर पानी चला रहे थे। धीरज दिल्ली पुलिस का सिपाही है। दोनों पक्षों में गाली गलौच शुरू हो गई। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। सतपाल पक्ष की तरफ से तमंचों से जमकर हवाई फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों में दहशत फैल गई। झगड़े में एक पक्ष के कुशल पाल, राज कुमार और धीरज, दूसरे पक्ष के नीटू, सचिन और मोनू घायल हो गए। दोनों पक्ष घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। एक पक्ष के राज कुमार पुत्र बलजोर ने नीटू और सचिन पुत्र सतपाल, मोनू, सागर उर्फ छोटू पुत्र कालू, कालू पुत्र टीकाराम, ओमप्रकाश पुत्र कलीराम, दूसरे पक्ष के नीटू पुत्र सतपाल ने राज कुमार, धीरज और कुशल पुत्र बलजोर, अनुज और कृष्ण पुत्र इकबाल, पवन और अमित पुत्र राजेंद्र, बिट्टू पुत्र देवेंद्र के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed