फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दोघट में पिकअप गाड़ी में लगी आग

दोघट में पिकअप गाड़ी में लगी आग

Mon, 07 May 2018 01:20 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
दोघट में पिकअप गाड़ी में लगी आग
दोघट (बागपत)। कस्बे में बिजली के तारों में स्पार्किंग से पिकअप 207 गाड़ी में आग लग गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर एक घंटे बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी गाड़ी जल चुकी थी। दोघट निवासी शिव कुमार पिकअप 207 गाड़ी पर चालक है। रविवार को वह दोघट से गाड़ी में दोने व पत्तल लेकर मुजफ्फरनगर के लिए चला था। कस्बे में ही गाड़ी से बिजली के तार टूट गए। तारों से उठी चिंगारी से गाड़ी में लदे सामान ने आग पकड़ ली। गाड़ी में सवार चालक शिव कुमार, अजीत व अमित ने कूदकर जान बचाई। गाड़ी धूं-धूं कर जलने लगी। ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना दी लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने मशक्कत कर एक घंटे बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी गाड़ी जल चुकी थी। ग्रामीणों में ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान अरविंद, अनिल, धनवीर, चंद्रपाल, ओमवीर, देवेंद्र, अजीत, रामपाल, सचिन, कपिल, प्रमोद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed