{"_id":"5a9afd824f1c1bef7b8ba621","slug":"101520106882-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इब्राहिपुर माजरा में संघर्ष, आठ लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इब्राहिपुर माजरा में संघर्ष, आठ लोग घायल
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। इब्राहिमपुर माजरा गांव में दुल्हेंडी की शाम शराब पीकर गाली देने पर दो पक्षों में संघर्ष हुआ। इस दौरान देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। बाइक में आग लगा दी। इसमें आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। बाद में गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराया।
इब्राहिमपुर माजरा गांव में शुक्रवार की शाम पांच बजे प्रवीन पुत्र रोहताश ने शराब पीकर रविंद्र पुत्र इकबाल के साथ गाली गलौच कर दी। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को घर भेज दिया। थोड़ी ही देर बाद प्रवीन पक्ष के लोगों ने रविंद्र के घर पर हमला बोल दिया। दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया और लाठी-डंडे चलने लगे। हमलावरों ने रविंद्र की बाइक में आग लगा दी। इसमें एक पक्ष के रविंद्र पुत्र इकबाल, ब्रहम पुत्र श्यामे, मनोज पुत्र नफे, आनंद पुत्र ब्रजपाल और तेजपाल पुत्र श्यामे, दूसरे पक्ष के पप्पू पुत्र बुध सिंह, उपेंद्र पुत्र कृष्णपाल और अनुज पुत्र रामबीर निवासी इब्राहिमपुर माजरा घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। बाद में गांव के गणमान्य लोगों ने बैठक कर दोनों पक्षों से वार्ता कर आपस में समझौता करा दिया। दोनों पक्षों ने अपनी तहरीर वापस ले ली।