फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गन्ने से भरा ट्रक विद्युत लाईन में उलझा

गन्ने से भरा ट्रक विद्युत लाईन में उलझा

Tue, 28 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
गन्ने से भरा ट्रक विद्युत लाईन में उलझा
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बरनावा गांव में दाहा मार्ग पर सोमवार को गन्ने से भरा एक ओवरलोड ट्रक विद्युत लाइन में उलझ गया। इससे तेज फाल्ट होने से निकली चिंगारी से एक दुकान में आग लग गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मिल प्रबंधन और विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।

गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक और ट्रक ट्राला आए दिन विद्युत लाइनों से टकराकर हादसों का सबब बन रहे हैं। बरनावा गांव में दाहा मार्ग पर किनौनी शुगर मिल में ओवरलोड गन्ना भरकर ले जा रहा ट्रक ऊपर से गुजर रही एलटी विद्युत लाइन से टकरा गया। इससे लाइन में तेज फाल्ट के बाद जबरदस्त चिंगारी निकली। इससे वहां से गुजर रहे राहगीर बाल बचे। चिंगारी से ट्रक में भरे गन्ने में तो आग लग ही गई। साथ ही वहां स्थित एक दुकान में रखी रुई में भी आग लग गई। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गयी। ट्रक चालक भी ट्रक को लेकर आगे निकल गया। इसमें लगी आग को किसी तरह काबू पाया । घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मिल प्रबंधन और विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और मौके पर पहुंचे जेई सुनील कुमार का घेराव कर जर्जर लाइनों को अविलंब बदलवाने की मांग की और चेतावनी दी ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन ने काबू नहीं किया तो उन्हें गुजरने नहीं दिया जाएगा। इनमें नौशाद, काला, ऋषिराज, अनिल, सोनू, काला, सतेंद्र त्यागी, भूरा, महताब खान, पप्पू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed