फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दोघट में छह किसानों की 18 बीघा ईंख जली

दोघट में छह किसानों की 18 बीघा ईंख जली

Tue, 21 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
दोघट में छह किसानों की 18 बीघा ईंख जली
दोघट ( बागपत)। कस्बा दोघट के जंगल में असामाजिक तत्वों ने गन्ने की फसल में आग लगा दी। इससे क्षेत्र के छह किसानों ने 18 बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसानों ने तहरीर दी।
विज्ञापन

रविवार की रात में करीब 11 बजे कुछ लोगों ने किसानों की गन्ने की फसल में आग लगा दी। आग की सूचना पर किसान खेतों की तरफ दौड़े और मिट्टी, पानी डालकर कई घंटे बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सुखपाल पुत्र मुंशी राम की तीन बीघा, नरेश पुत्र मुंशी की तीन बीघा, अमरपाल पुत्र मुंशी की दो बीघा, हरबीर पुत्र दयाराम की चार बीघा, प्रमोद पुत्र प्रेम की चार बीघा, सुरेश पुत्र शीशपाल की दो बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी। इससे किसानों ने आक्रोश जताया। किसानों ने बताया खेतों के आसपास कोई विद्युत लाइन नहीं है, इसलिए किसी ने जानबूझ कर उनके फसल में आग लगाई है। जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इस संबंध में किसानों ने दोघट थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed