{"_id":"59c2c8644f1c1b30688b5a07","slug":"101505937508-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम टीम को बंधक बनाकर पीटने का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत निगम टीम को बंधक बनाकर पीटने का केस दर्ज
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
बागपत। शहर की एक कॉलोनी के मकान में मीटर रीडिंग लेने गई विद्युत निगम टीम को बंधक बनाकर पीटने के मामले में महिला और उसके तीन बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विद्युत निगम के अवर अभियंता रामनिवास ने पुलिस को बताया बिजली विभाग की टीम मंगलवार को मीटर रीडिंग लेने के लिए मकान में गई । वहां पर बिजली चोरी की जा रही थी। इस संबंध में जानकारी करने पर आरोपी परिवार के सदस्यों ने बदसलूकी कर शोर मचा दिया । इससे मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए । उन्होंने टीम को घेर लिया और परिवार के लोगों ने उनकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। इससे एक कर्मचारी घायल हो गया । उसका अस्पताल में उपचार कराया । उनकी तहरीर पर आरोपी महिला और उसके तीन बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी। उधर, आरोपी महिला के परिजनों ने कर्मचारियों पर घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता, अश्लील हरकतें कर मारपीट करने का आरोप लगाया।