फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रधान के रिश्तेदार पर धनराशि निकलवाने का आरोप

प्रधान के रिश्तेदार पर धनराशि निकलवाने का आरोप

Sat, 26 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
प्रधान के रिश्तेदार पर धनराशि निकलवाने का आरोप
प्रधान के रिश्तेदार पर धनराशि निकलवाने का आरोप
विज्ञापन


बागपत। छपरौली क्षेत्र के सिलाना गांव के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने एडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें आरोप लगाया गया कि प्रधान के रिश्तेदार ने जबरन शौचालय निर्माण के चेक छीनकर बैंक से रुपये निकाल लिए है।

एडीएम लोकपाल सिंह को अवगत कराया गया कि शौचालय निर्माण कराने के लिए 12 हजार रुपये का चेक ग्राम सचिव ने दिया था। आरोप लगाया कि प्रधान के रिश्तेदार ने जबरन चेक छीनकर रुपये निकलवा लिए। विरोध करने पर उन्हें धमकी दी गई। यह भी आरोप लगाया कि रिश्तेदारों के शौचालय को फर्जी रूप से पास कराकर उसके छह-छह हजार रुपये निकालवा लिए हैं। पीड़ितों ने एडीएम से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और शौचालयों की धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया। देवी कोर, सतपाल, कलादेवी, अरदास, सोना, अंग्रेजो, ओमकार, सावित्री, महसो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed